Loading...
 

कॉर्पोरेट क्लबस

 

 

अपने अनुभव के बारे में २०१९ के अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन में भाषण देते हुए, आरएसआई में पहले एगोरा कॉर्पोरेट क्लब के संस्थापक होजे मैनुअल रोपेरो टैगुआ।
अपने अनुभव के बारे में २०१९ के अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन में भाषण देते हुए, आरएसआई में पहले एगोरा कॉर्पोरेट क्लब के संस्थापक होजे मैनुअल रोपेरो टैगुआ।

 

सदस्यता

क्लब जो एक अन्य संगठन से जुड़े होते है (व्यापारिक और गैर-व्यापारिक), केवल कर्मचारियों या संगठन के सदस्यों तक ही सीमित होते है। 

संगठन जो होस्ट करते है वो फ़ाउंडेशन के मुख्य सिद्धांतों या उपनियमों के खिलाफ के गतिविधियों में शामिल नहीं हो सकता है।

कॉर्पोरेट क्लब में उम्र पर प्रतिबंध नही हो सकता है। दूसरें शब्दों में, "कंपनी एक्स के कर्मचारियों के बच्चों के लिए युवा क्लब होना" इस प्रकार के क्लब की अनुमति नहीं है। इसके बजाय क्लब को एक सार्वजनिक युवा क्लब के रूप में गठित किया जाना चाहिए।

सभा स्थल

कॉर्पोरेट क्लब को होस्ट करनेवाली संगठन के परिसर में या उनके द्वारा प्रदान किए गए किसी स्थल पर मिलना चाहिए।             

मेहमान और परिदर्शक

कॉर्पोरेट क्लबों को Agora Speakers International फ़ाउंडेशन और Agora Speakers International के बोर्ड ऑफ डिरेक्टर्ज़ जो ऑडिटिंग, अनुपालन और मेंटोरशिप के उद्देश्यों के लिए जो सदस्य हैं, कार्यक्रम स्थल में आवश्यक सुरक्षा उपायों के आधिन उनकी क्लब को भेंट स्वीकार करनी चाहिए

आर्थिक आवश्यकताएँ 

कॉर्पोरेट क्लब Agora Speakers International को अपने आर्थिक व्यवस्था को रिपोर्ट नहीं करते हैं और किस तरह से अपने मामलों को संभालते है ।

सार्वजनिक क्लबों के विपरीत, कॉर्पोरेट क्लब Agora Speakers International को शुल्क का भुगतान करते हैं, इस प्रकार से: 

  • १०० डॉलर सेट-अप करने का शुल्क।
  • यदि क्लब में १२ या उससे कम सदस्य हों, तो न्यूनतम ६०० डॉलर प्रति वर्ष के साथ, वार्षिक प्रति-सदस्य शुल्क ५० डॉलर होगा। 

 

सूचीकरण की आवश्यकताएँ

निम्नलिखित जानकारी कॉर्पोरेट क्लबों के बारे में बताई जाती हैं, और इसे क्लब के अधिकारियों द्वारा आधुनिक रखा जाना चाहिए।

 

क्लब की जानकारी जो सहभाजित की है
जानकारी के प्रकार जानकारी जिनके साथ सहभाजित हुई है
क्लब का नाम, क्रमांक और चार्टरिंग की तारीख़  सार्वजनिक
सभा का शेडयुल Agora के राजदूतों और Agora फ़ाउंडेशन के अधिकारियों
सभा स्थल  सार्वजनिक
क्लब के अधिकारी और उनको संपर्क करने की जानकारी  Agora के राजदूतों और Agora फ़ाउंडेशन के अधिकारियों
शुल्क संरचना निजी, Agora Speakers International निरीक्षण नही करते 
क्लब की आर्थिक व्यवस्था निजी, Agora Speakers International निरीक्षण नही करते 
क्लब जाने के प्रतिबंध सार्वजनिक
भाषण सामग्री के प्रतिबंध सार्वजनिक
क्लब को संपर्क करने की जानकारी सार्वजनिक
पुरस्कार और बैज सार्वजनिक
क्लब में उपयोग होनेवाली भाषाएँ  सार्वजनिक
   

 

Agora के शिक्षात्मक मॉडल का पालन

कॉर्पोरेट क्लब को बहुत स्वतंत्रता मिलती है हमारे कार्यक्रमों को उनकी विशिष्ट आवश्यकताओं के तरीकों से रचने के लिए। यदि अनुरोध किया जाता है, तो हम एक अनुकूलित शिक्षात्मक कार्यक्रम प्रदान कर सकते हैं जिसमें उनके लिए विशिष्ट रुचि के विषय शामिल होते हों और मैन्यूअल जो हमारे प्रशिक्षण विषयों को उन विषयों के साथ जोड़ते हैं जिनकी संगठन को आवश्यकता होती हैं। 

कॉर्पोरेट क्लबों की सभाओं में ऐसे खंड शामिल हो सकते है जो न ही समयबद्ध हैं और न ही उनका मूल्यांकन किया जाता हैं (हालाँकि की हम इसकी सिफ़ारिश नहीं करते)

भाषणों के संदर्भ में, कॉर्पोरेट क्लबों को होस्ट कर रहे संगठन के व्यावसायिक लक्ष्यों के साथ बेहतर संरेखित करने के लिए भाषण सामग्री पर अधिक प्रतिबंध लगाने की अनुमति हैं। उन्हें गतिविधियों, भाषणों और भूमिका मानक सूची से आनी चाहिए ऐसी कोई आवश्यकताएँ नहीं है।

इसके अतिरिक्त, कॉर्पोरेट क्लबों को जैसे ठीक लगे वैसे वह अपने शिक्षात्मक वर्ष को आयोजित करने के लिए स्वतंत्र हैं - विभिन्न गतिविधियों के लिए न्यूनतम वार्षिक संख्याओं को पूरा करने की आवश्यकता के बिना (उदाहरण के लिए, एक कॉर्पोरेट क्लब में पूरे वर्ष कोई वाद-विवाद या बोलचाल नहीं हुआ होगा यदि वे उस प्रकार की गतिविधि को आवश्यक नहीं मानते हैं तो) 

अंत में, कॉर्पोरेट क्लब को अपने सभी अधिकारियों को सदस्यों द्वारा चुने जाने की आवश्यकता नहीं है - कुछ अधिकारियों को होस्ट कर रही संगठन द्वारा नियुक्त किया जा सकता हैं। कुछ अधिकारी भी वैकल्पिक हो जाते हैं: 

  • सामुदायिक नेतृत्व के उपाध्यक्ष 
  • ख़ज़ांची
  • सामुदायिक प्रबंधक 

Contributors to this page: agora and shweta.gaikar .
Page last modified on Monday August 30, 2021 01:19:35 CEST by agora.